2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सुदूर वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दो आईईडी और एक ग्रेनेड लांचर सहित हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 May 2023, 3:14 PM IST

jammu and kashmir

jammu and kashmir

भारतीय सेना ने एक बार फिर केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सोमवर को घाटी के रामबन जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। रामबन जिले के सुदूर वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और एक ग्रेनेड लांचर सहित हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर खारी तहसील के बुर्जाला जंगल इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खुफिया सूचना मिल चलाया तलाशी अभियान

रामबन जिले के सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर खारी तहसील के बुर्जाला जंगल इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। इसमें उऩ्होंने आतंकी ठिकानों से हथियार, गोला-बारूद और संबंधित सामग्री के जखीरे बरामद किए।

हथियार और विस्फोटक सामग्री का मिला जखीरा

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि खारी तहसील के बुर्जल्ला के दूर-दराज के पहाड़ी और जंगली इलाके में इसके ठिकाने के बारे में विशेष सूचना पर ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। ठिकाने से की गई बरामदगी में एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), दो राइफल ग्रेनेड, एंटीना के साथ एक वायरलेस सेट, तार के साथ दो आईईडी, एक डेटोनेटर, एके-47 राइफल के 17 राउंड, 9 एमएम पिस्टल के सात राउंड शामिल है। सुरक्षाबलों को इसके अलावा कुछ तरल, एक 'खाकी' जैकेट और काले चमड़े के जूते की एक जोड़ी भी मिली।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा के दो खूंखार आतंकी पुलिस कस्टडी से फरार

कई धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी

तलाशी अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान ने इस प्रकार के आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया जाता है।