
Karnataka police busted Fake Army recruitment racket
कर्नाटक पुलिस ने सेना में नौकरी देने के नाम पर 150 लोगों के साथ 1 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को यह कामयाबी आर्मी इंटेलिजेंस यूनिटके साथ मिलकर एक अभियान में मिली है। पुलिस ने इस मामले में 20 अक्टूबर को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की रक्षा शाखा की तरफ से सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने लगभग 150 लोगों से वादा किया कि वे उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाएंगे। इसके लिए दोनों ने इन लोगों से करीब 1 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की वसूली की। ठगी के शिकार हुए एक कैंडिटडेट की तरफ से शिकायत दर्ज होने के बाद इंडियन आर्मी की इंटेलिजेंस यूनिट ने कर्नाटक पुलिस से गिरोह के बारे में अहम जानकारी शेयर की थी।
कई फर्जी दस्तावेज बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से सेना से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इनमें कई सैन्य बलों के पहचान पत्र, फर्जी एडमिट कार्ड, डाकघर के टिकट और सशस्त्र बलों की जॉइनिंग यूनिट की फर्जी मुहरें और नौकरी शामिल हैं।
Updated on:
24 Oct 2023, 4:06 PM IST
Published on:
24 Oct 2023, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.