9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranchi JPSC-JSSC Protest: छात्रों का अनशन जारी, स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टर बोले- ‘हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाएंगे’

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। आज सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता होगी। मांगे पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त को छात्रों का विधानसभा घेराव प्रस्तावित है।
2 min read
Google source verification
Jharkhand JPSC JSSC Protest

झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन जारी। (Photo- ANI)

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। दो दौरा की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्रों और सरकार के बीच आज दोपहर 12 बजे तीसरे दौर की वार्ता होगी। इस वार्ता से पहले रांची के सदर अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। बाद में अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए डॉक्टर एपी सिन्हा ने कहा, 'वजन कम हुआ है, लेकिन वे सचेत हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतक (वाइटल्स) सामान्य हैं। अगर उनकी तबीयत बिगड़ती है, तो हम उन्हें अस्पताल ले जाएंगे। हालांकि, अगर कोई सामान्य मरीज ऐसी स्थिति में होता, जैसी अभी इन लोगों की है, तो उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता। लेकिन ये लोग अभी अस्पताल नहीं जाना चाहते। इसलिए हम यहीं उन्हें सभी जरूरी उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।'

बता दें कि पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की हालत रविवार अलसुबह करीब 3 बजे बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उनका इलाज किया जा रहा है।

JLKM विधायक भी एक दिवसीय उपवास पर बैठे

छात्रों के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो भी उतर आए हैं। जयराम महतो रविवार सुबह पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से जल्द से जल्द छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

10 अगस्त को ‘विधानसभा घेराव’ मार्च प्रस्तावित

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच छात्र नेता रविंद्र पासवान ने राज्य सरकार पर आंदोलन को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, 'झारखंड के सभी छात्र एक मंच पर एकजुट हैं। सरकार को हमारी जायज मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमने 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। उस दिन पूरे झारखंड से 50,000 से 1 लाख छात्र आएंगे और वह आंदोलन निर्णायक होगा।'

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग