
कर्नाटक चुनाव : चुनाव समिति की बैठक में मंथन कर रहे हैं कांग्रेस—भाजपा, उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है एलान
CongressBJP are brainstorming देश की राजधानी दिल्ली में कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) और बची हुई 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला करने के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी सहित अन्य भाजपा नेता पार्टी मुख्यालय में कर्नाटक चुनाव के लिए सभी किस्म के कील कांटें दुरुस्त कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, कांग्रेस 58 सीटों के लिए उम्मीदवार और भाजपा अपनी पहली लिस्ट या सारे उम्मीदवारों के नामों का एक साथ ऐलान कर सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष संग गहन चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में बची हुई सीटों के लिए उम्मीदवारों का फैसला करने के लिए रविवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्येक उम्मीदवारों के लिए गहन चर्चा हो रही है।
124 उम्मीदवारों की सूची जारी, 58 का इंतजार
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो सूचियां जारी की दी हैं। पहली सूची में 124 उम्मीदवारों और गुरुवार को दूसरी सूची में 42 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इस प्रकार पार्टी ने कुल 224 उम्मीदवारों में से 166 की सूची जारी कर दी है। हालांकि दूसरी सूची में सीटों के लिए कड़ा मुकाबला था, केंद्रीय चुनाव समिति से अंतिम रूप देने के लिए राज्य के नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।
भाजपा में कई वरिष्ठ नेता के कटने वाले हैं टिकट - कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे
कर्नाटक विधानसभा पर कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, इनकी (भाजपा) पहली सूची अभी तक नहीं आई, इससे जाहिर होता है कि पार्टी में गुटबाजी और विद्रोह बहुत है। कई वरिष्ठ नेता के टिकट कटने वाले हैं। इसलिए भयभीत होकर यह सूची जारी नहीं कर रहे हैं।
संभाल कर चल रहीं है भाजपा
भाजपा के उम्मीदवारों के नामों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। सभी नेता करवटें बदल रहे हैं। आज पूरी संभावना है कि, नामों का ऐलान हो जाएगा। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर निर्णय ले लेगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय में मंथन कर रहे हैं। इस मंथन में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अन्य भाजपा नेता भी शामिल हैं।
10 मई को होगा मतदान
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
Updated on:
27 Apr 2023 02:52 pm
Published on:
09 Apr 2023 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
