29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में कांग्रेस ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान, राज्यव्यापी “प्रजा ध्वनि यात्रा” शुरू

कांग्रेस ने प्रजा ध्वनि यात्रा के साथ ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह यात्रा बेलगावी से शुरू की है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Jan 2023, 3:19 PM IST

karnataka-polls-congress-starts-election-campaign-with-people-s-voice-yatra.jpg

Karnataka polls: Congress starts election campaign with people's voice yatra

कर्नाटक में इसी साल 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि अभी तक चुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राज्य में चुनावी राजनातिक सरगर्मी घोषणा के पहले से ही बढ़ने लगी है। कांग्रेस पार्टी ने आज से "प्रजा ध्वनि यात्रा" नाम की राज्यव्यापी यात्रा शुरू की है, जो सभी 224 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का मकसद लोगों को पार्टी से जोड़ना, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोस भरना और आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करना है। इस यात्रा के लिए कांग्रेस ने दो ग्रुप बनाए हैं। पहले ग्रुप का नेतृत्व विपक्ष के नेता सिद्धारमैया खुद कर रहे हैं, जो उत्तरी कर्नाटक के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

इसके साथ ही दूसरे ग्रुप का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार करेंगे, जो दक्षिण कर्नाटक के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने www.prajadhwani.com वेबसाइट भी लांच किया है।

BJP सरकार की विफलता को लोगों के सामने रखेगी कांग्रेस
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार तीन साल में विफल रही है। सरकार की कमियों को उजागर करने के लिए हमने यह यात्रा शुरू की है। यह हमारी जनता की आवाज है। इस यात्रा के जरिए लोगों को कर्नाटक में भाजपा सरकार की विफलता को समझने में मदद मिलेगी। हम भाजपा सरकार की अनियमितताओं को जनता के सामने उजागर कर लोगों दिल जीत लेंगे। हम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा की शुरुआत करके पहला कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप के साथ कांग्रेस ने जारी की यात्रा
इससे पहले बीते दिन मंगलवार यानी 10 जनवरी कांग्रेस ने कथित तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के तहत हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें ठेकेदारों और शैक्षणिक संस्थानों से 40% कमीशन की मांग का दावा किया गया है। घोषणापत्र के 90% वादों को पूरा करने में विफलता, राज्य के कर्ज में 100% की बढ़ोतरी, 10.12 लाख बच्चों का स्कूल छोड़ना, किसानों की मौतों बढ़ोतरी सहित अन्य आरोप शामिल हैं।

पंजाब पहुंच चुकी है भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। बीते दिन राहुल गांधी ने पगड़ी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहीं आज भी वह पगड़ी पहने हुए पंजाब की सड़कों पर पैदल चल रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपनापन और आत्मीयता को पंजाबियत बताया है। इसके साथ कहा है कि आज तो भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में पहला ही दिन है, मोहब्बत की कई तस्वीरें बनेंगी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा में लगी सावरकर की तस्वीर, सिद्धारमैया सहित विपक्षी नेताओं ने किया हंगामा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग