31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की डिग्री को लेकर दिए गए बयान पर बुरे फंसे केजरीवाल, SC ने नहीं दी राहत

PM Modi degree: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री पर निशाना साधते हुए उसे फर्जी बताया था। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी पर भी निशाना साधा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 25 Aug 2023, 6:37 PM IST

 Kejriwal stuck statement about PM Modi degree SC did not give relief


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज PM मोदी के डिग्री को लेकर किए गए टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया है। गुजरात यूनिवर्सिटी द्वारा मानहानि मामले पर रोक लगाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से मना कर दिया। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल की रिवीजन याचिका पहले ही हाईकोर्ट में लंबित है, ऐसे में नई याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं है।

PM मोदी की डिग्री को लेकर दिया था विवादित बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के डिग्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि गुजरात और दिल्ली यूनिवर्सिटी PM की डिग्री इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि ये या तो फर्जी है या नकली है। अगर प्रधानमंत्री जी दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं तो इन यूनिवर्सिटी को सेलिब्रेट करना चाहिए कि हमारा स्टूडेंट देश का प्रधानमंत्री न है। उनकी डिग्री को छिपाना नहीं चाहिए।


सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में निचली अदालत के समन को चुनौती देने वाली रिवीजन अर्जी पर फैसला होने पर सुनवाई पर सटे की मांग की थी। इसको हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिवीजन याचिका पहले ही हाईकोर्ट में लंबित है, ऐसे में नई याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं है।


ये भी पढ़ें: Loksabha 2024: मुंबई की बैठक में I.N.D.I.A. के संयोजक बन सकते हैं नीतीश कुमार, बढ़ेगी भाजपा की चुनौती