नई दिल्लीPublished: Mar 28, 2023 04:00:11 pm
Prabhanshu Ranjan
Sabarimala Pilgrims Accident in Karla: केरल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हो गए।
Sabarimala Pilgrims Accident in Karla: केरल के सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की एक बस भीषण हादसे की शिकार हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 60 लोग जख्मी हो गए। हादसे की खबर मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि बस पर सवार सभी यात्री तमिलनाडु के रहने वाले थे। जो केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा का दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।