11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चाय’ वाले तंज से गरमाई केरल की सियासत, UAPA केस के आरोपी एलन ने पिनाराई विजयन पर साधा निशाना

Kerala Political Controversy: यूएपीए मामले में आरोपी रहे एलन ने सोशल मीडिया पर पिनाराई विजयन की 2019 की चाय वाली टिप्पणी दोहराकर तंज कसा। यह पोस्ट ईडी की वित्तीय लेन-देन जांच के बीच केरल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई।
2 min read
Google source verification
Pinarayi Vijayan News

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (फोटो-ANI)

Kerala Politics: केरल की राजनीति में चाय से जुड़ी पुरानी टिप्पणी फिर से चर्चा का विषय बन गई है। यह मामला 2019 के पंथीरंकावु यूएपीए केस से जुडा है, जिसमें छात्र एलन और थाहा फजल की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विवादित 'चाय' वाली टिप्पणी की थी। इस मामले में अब एलन ने उसी चाय वाली टिप्पणी का सहारा लेकर सोशल मीडिया पर विजयन, उनकी बेटी टी. वीना और दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास पर तंज कसा है।

यूएपीए केस और पुरानी 'चाय' वाली टिप्पणी

मामला यह है कि एलन और उनके दोस्त थाहा फजल को 2019 में पंथीरंकावु मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर माओवादियों से संबंध रखने के आरोप लगे थे। दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया। इस गिरफ्तारी ने केरल की राजनीति में बड़ा विवाद पैदा किया था, क्योंकि दोनों को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी (CPI-M) का समर्थक माना जाता था। वामपंथी दल के कई लोगों ने भी यूएपीए लगाने के फैसले पर सवाल उठाए थे।

उस समय मीडिया ने गिरफ्तारी को लेकर केरल सरकार से सवाल किए थे। जवाब में पिनाराई विजयन ने तंज भरे अंदाज में कहा था कि वे (एलन और उनका दोस्त) वहां चाय पीने तो नहीं गए थे। यह कथन लंबे समय तक राजनीतिक बहस का हिस्सा बना रहा। बाद में जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई और एलन तथा थाहा को जमानत मिल गई लेकिन पहले काफी समय जेल में बिताना पडा।

फिर एलन ने कसा सोशल मीडिया पर तंज

सालों बाद एलन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक लाइन का संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पिनाराई विजयन, रियास और वीना से उन्हें बस इतना कहना है कि आप लोग चाय पीने तो नहीं गए थे। यह तंज ऐसे समय में आया है जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) सीएमआरएल-एक्सलॉजिक वित्तीय लेन-देन से जुडे मामले की जांच कर रहा है। एजेंसी ने अपनी जांच के आधार पर विजयन, रियास, वीना और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

ईडी जांच के बीच राजनीतिक बहस

ED ने राज्य पुलिस प्रमुख रवाडा ए. चंद्रशेखर को सहायक दस्तावेजों के साथ 25 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है। इस घटनाक्रम के बीच एलन की एक लाइन वाली पोस्ट ने पुराने यूएपीए विवाद और विजयन की टिप्पणी को फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। एलन ने अपनी टिप्पणी में सीधे आरोपों पर कुछ नहीं लिखा। लेकिन विजयन के पुराने शब्दों को दोहराकर एक राजनीतिक संकेत जरूर दिया।