11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS 2026: पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में गिनाई समूह की ताकत, बोले- भारत में हुआ अब तक का सबसे बड़ा फोरम

PM Modi BRICS Speech: ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी ने समूह की बढ़ती आर्थिक ताकत का जिक्र किया। पुतिन ने ब्रिक्स को दुनिया का ग्रोथ इंजन बताया। दिल्ली में समिट को लेकर सुरक्षा कड़ी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 11, 2026

pm modi

ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026(फोटो-ANI)

Narendra Modi: नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह के बढ़ते प्रभाव और आर्थिक ताकत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की शुरुआत चार देशों के साथ हुई थी, लेकिन आज यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। पीएम मोदी के मुताबिक, ब्रिक्स देश दुनिया की करीब 50 फीसदी आबादी और 40 फीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में दुनिया की जीडीपी करीब ढाई गुना बढ़ी है, जबकि ब्रिक्स देशों की कुल जीडीपी में करीब साढ़े चार गुना का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि ब्रिक्स की आर्थिक ताकत बाकी दुनिया की तुलना में लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर भी पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स देश अब ग्लोबल इनोवेशन और नए समाधान तैयार करने के अहम केंद्र के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों में इनोवेशन के लिए नए अवसर बन रहे हैं। इसमें जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से लेकर फ्रंटियर टेक्नोलॉजी तक शामिल हैं। पीएम मोदी ने ब्रिक्स के बढ़ते दायरे और उसकी तेजी का जिक्र करते हुए कहा कि समूह से जुड़ी उम्मीदें भी लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित यह फोरम अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है।

पुतिन बोले- ब्रिक्स दुनिया का ग्रोथ इंजन बन रहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि जीडीपी के मामले में ब्रिक्स समूह जी7 से आगे निकल चुका है। पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स देश अब वैश्विक आर्थिक विकास के इंजन के तौर पर उभर रहे हैं।

दिल्ली में ब्रिक्स समिट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी में 13 सितंबर तक सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं और उनका तीन दिवसीय भारत दौरा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी करीब सात साल बाद भारत आने वाले हैं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत मंडपम में 13 और 14 सितंबर को होना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 15 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।