11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

kerala Rainfall: केरल में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 26 की मौत, कई लापता

kerala Rainfall. केरल में भीषण बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसके चलते राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग लापता भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 17 Oct 2021, 6:30 PM IST

kerala Rainfall, 26 died and many people missing due to landslides

kerala Rainfall, 26 died and many people missing due to landslides

नई दिल्ली। kerala Rainfall. केरल में हो रही भीषण बारिश ने तबाही मचा दी है। इसके चलते राज्य के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। वहीं भारी बारिश के चलते राज्य के कई पुल भी टूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस बाढ़ से अब तक राज्य में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग लापता भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

केंद्र ने दिया मदद का आश्वासन
राज्य में बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है। वहीं पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने केरल की स्थिति जानने के लिए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करेगी।

कहां कितनी मौेतें
बता दें कि केरल में बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक बारिश में तीन घर बह गए हैं। केरल में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कोट्टायम में 13 लोगों की मौत हुई है, वहीं इडुक्की में 8 लोगों ने जान गंवाई है। जिन इलाकों में बारिश का खतरा है वहां रहने वाले लोगों से शिविरों में शरण लेने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि पूरे राज्य में 105 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और अधिक शिविर शुरू करने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: खराब हुई दिल्ली की हवा, पर्यावरण मंत्री ने पड़ोसी राज्यों पर फोड़ा ठीकरा

सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पातनमिथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर औल अलापुझा जिले में एनडीआरफ की 11 टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में सेना की दो टीमें तैनात करने को कहा गया है। वहीं आपातकालीन की स्थिति में एयरफोर्स को स्टैंडबाय मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।