1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन की हत्या से पहले तक रोमांटिक रिश्तें में थे चेतन और सिया, सामने आया हत्या के कुछ दिन पहले का वीडियो

Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी हत्या से कुछ सप्ताह पहले कैफे में साथ दिखे। वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते और हत्या की साजिश को लेकर जांच तेज हो गई है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Himadri Joshi

Jul 01, 2026

Siya Goyal-Chetan Chaudhary

सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी। पत्रिका फाइल फोटो

Ketan Murder Case: महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के बीच एक नया वीडियो सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। यह वीडियो हत्या से कुछ सप्ताह पहले का बताया जा रहा है, जिसमें हत्या की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी एक कैफे में साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद केतन के परिवार के उस आरोप को बल मिला है, जिसमें कहा गया था कि सगाई के बाद भी चेतन और सिया के बीच रोमांटिक रिश्ता जारी था। यह वीडियो अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।

वीडियो में गले मिलते दिखे दोनों

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 मई की रात करीब 9:30 बजे का है। वीडियो में सिया और चेतन बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। सिया ने चेतन का हाथ पकड़कर उसे अपने कंधों के चारों ओर लपेटा, जिससे दोनों के बीच करीबी रिश्ते का संकेत मिलता है। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता और मामले से उसके सीधे संबंध की जांच अभी जारी है, लेकिन पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। सिया के परिवार ने वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

परिवार ने रिश्ते से किया इनकार

सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी और चेतन केवल दोस्त थे। उन्होंने कहा कि फरवरी में केतन से सगाई होने के बाद उन्होंने कभी सिया को केतन से दूरी बनाते नहीं देखा। पूजा गोयल ने कहा कि अगर वह चेतन के साथ रिश्ते में होती, तो उसके व्यवहार में बदलाव दिखता, लेकिन पिछले चार महीनों में मुझे ऐसा कुछ नजर नहीं आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों एक दोस्त की शादी में साथ गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है, तो मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और उसे फांसी दी जाए।

केतन के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

केतन अग्रवाल के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि सिया और चेतन ने मिलकर उनके बेटे को खाई में धक्का देकर हत्या की। एफआईआर के अनुसार 18 जून की सुबह केतन घर से निकला और पुणे-मुंबई हाईवे स्थित किवले ब्रिज से सिया को साथ लेकर लोहगड किले की ओर गया। सुबह 10:45 बजे सिया ने केतन की मां को फोन कर बताया कि वह गलती से खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने केतन को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मामले को हादसा माना गया लेकिन केतन के परिवार को शक होने के चलते हत्या के एंगल से मामले की जांच शुरू की गई।