पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने कहा कि छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया गया हैं। छात्र किसी भी समय हमसे किसी भी समस्या को लेकर संपर्क कर सकते है। छात्रों से अपील है कि अगर उनके पास कोई भी जानकारी हो तो हमसे शेयर करें। पुलिस-प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। वे बेझिझक हमसे किसी भी समस्या को लेकर मिल सकते हैं और अपनी बात रखने के लिए आजाद हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग थी कि घटना वाली रात में ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त चंदन गुहा को हटाया जाए, तो हमने उन्हें हटा दिया है। छात्र अपना प्रदर्शन कब खत्म करेंगे, यह उनके ऊपर है।