पत्रकारों से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि CBI के साथ हमारी बातचीत का विवरण देना कानूनी तौर पर उचित नहीं है। इस केस के संबंध में की गई पूछताछ के बारे में मैं कुछ नहीं बता सकता। CBI ने हमारे बयान रिकॉर्ड किए और लिखित में भी लिए हैं। देश-दुनिया में जो विरोध हो रहा है, उसके लिए मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं। जो लोग भी मेरे साथ खड़े हैं, वे सभी मेरे अपने बेटे और बेटी के समान हैं। CBI ने हमें आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे और कड़ी से कड़ी सजा देंगे। मैंने मुआवजा ठुकरा दिया। अगर मैं मुआवजे के तौर पर पैसे ले लेता तो मेरी बेटी को बहुत दुख होता। मुझे मुआवजा नहीं न्याय चाहिए।"