29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने चलाई ऐसी स्कीम कि पाई-पाई के लिए हो गई मोहताज, अब फ्री नहीं मिलेगी ये सुविधा

Karnataka: कर्नाटक में महिलाओं को फ्री बस सेवा देना राज्य सरकार के लिए महंगा पड़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 16 Jul 2024, 2:05 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ऐलान किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सरकार महिलाओं के लिए बसों की यात्रा फ्री कर देगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपना वादा भी पूरा कर दिया। लेकिन अब महिलाओं को फ्री बस सेवा देना राज्य सरकार के लिए महंगा पड़ गया है। फ्री सर्विस का नतीजा ये हुआ कि कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन या KSRTC 295 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया।

3 महीनों में हुआ 295 करोड़ का घाटा

एनडब्ल्यूकेआरटीसी के चेयरमैन और कांग्रेस विधायक राजू कागे ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने वाली शक्ति योजना की वजह से एनडब्ल्यूकेआरटीसी को घाटा हो रहा है। वहीं, अब कॉर्पोरेशन ने बस के किराए में 15-20 फीसदी का इजाफा करने के मांग के साथ एक प्रपोजल राज्य सरकार को सौंपी है।

किराया नहीं बढ़ा तो खत्म हो जाएगी KSRTC

तुमकुर में केएसआरटीसी के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक एसआर श्रीनिवास ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में बस का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है। श्रीनिवास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "परसों हमने बोर्ड मीटिंग की और उसमें हमने बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया और इसकी जानकारी सीएम को दी है।" उन्होंने कहा, "डीजल की कीमत बढ़ गई है, बस के पुर्जों की कीमत बढ़ गई है। हमें कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाना है। 2020 में उनके वेतन में संशोधन किया जाना था, वह नहीं किया गया। चाहे तेल हो या स्पेयर पार्ट्स सबकी कीमत बढ़ी है।"

कांग्रेस की गारंटी की वजह से घाटे में पहुंची KSRTC

एनडब्ल्यूकेआरटीसी या उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक राजू कागे ने कहा, "हमें बस किराए में संशोधन करना होगा। हमने पिछले 10 सालों से किराया नहीं बढ़ाया है। चाहे डीजल हो, पेट्रोल हो, तेल हो या टायर, कीमतें बढ़ी हैं. इसलिए हम बस किराया बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम घाटे में है, लेकिन फिर भी हम इसे मैनेज कर रहे हैं। शक्ति योजना जो पांच गारंटियों में से एक है उसकी की वजह से हम घाटे में हैं, लेकिन फिर भी सरकार इसे मैनेज कर रही है।" कांग्रेस विधायक और उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) के अध्यक्ष राजू कागे ने माना कि शक्ति गारंटी योजना के कारण उनके विभाग को घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बस किराया बढ़ाने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो चार गेंदबाज जिन्होंने रिकॉर्ड की परवाह किए बगैर क्रिकेट को कह दिया अलविदा