30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lalu Prasad Yadav को अस्पताल में भर्ती देख भावुक हुईं बेटी रोहिणी, पोस्ट कर लिखा- ‘My Backbone Papa’

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पटना के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहीं पिता की अस्पताल की तस्वीर साझा करते हुए उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने भावुक संदेश लिखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 5 Jul 2022, 11:15 AM IST

Lalu Prasad Daughter Rohini Acharaya Post fathers Photo From Hospital with Emotional Message

Lalu Prasad Daughter Rohini Acharaya Post fathers Photo From Hospital with Emotional Message

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का इन दिनों पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पत्नी राबड़ी देवी के निवास पर सीढ़ियों से गिरने के बाद उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी, वहीं कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। वहीं मंगलवार की सुबह लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने वीडियो कॉल के जरिए पिता से बात की। इस दौरान पिता की हालत देखकर रोहिणी काफी भावुक हो गईं। रोहिणी ने अपने ट्वीटर हैंडल से पिता की ताजा तस्वीर भी साझा की है।

राबड़ी आवास में गिरने के बाद लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। फिलहाल वे पटना के एक बड़े अस्पताल में ICU वार्ड में भर्ती हैं। लगातार उनके चाहने वाले जाकर उनसे मिल भी रहे हैं।

इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने वीडियो कॉल से ही पिता का हाल जाना है। बातचीत की तस्वीर को उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर साझा किया। इस दौरान उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा।

यह भी पढ़ें - लालू यादव ICU में भर्ती, बेहोशी की हालत में लाए गए थे अस्पताल, कल सीढ़ी से गिरने पर टूटी थी हड्डी

'माय बैकबोन पापा-गेट वेल सून'
रोहिणी ने पिता लालू यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया। इस दौरान उन्होंने लिखा- "माई हीरो, माई बैकबोन पापा। गेट वेल सून। हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।'

दरअसल लालू यादव का लगाव अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा है। खासतौर पर मीसा औऱ रोहिणी से वे लगातार संपर्क में रहते हैं। मीसा और रोहिणी भी पिता लालू यादव पर कोई बयानबाजी करे तो समय-समय पर जवाब देती रहती हैं। यही नहीं पिता के साथ बिताए पलों को भी साझा करती रहती हैं।

परिवार का मुश्किल वक्त
लालू परिवार के लिए ये वक्त थोड़ा मुश्किलों भरा है। क्योंकि एक तरफ लालू यादव मुकदमों का सामना कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी सेहत उनका साथ नहीं दे रही है।

यही वजह है कि वो राजनीति में भी ज्यादा सक्रीय नहीं रह पा रहे हैं। उधर..लगातार तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव अस्पताल जाकर पिता से मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - राजद सुप्रीमो लालू यादव के कमरे में लगी आग, मची अफरातफरी, राबड़ी ने फोन कर जाना हाल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग