
लालू यादव की 5 दिसम्बर को होगी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी, अस्पताल में आज भर्ती होगी बेटी रोहिणी आचार्य
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लालू को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को रविवार 4 दिसम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। और अगर सब कुछ ठीक रहा तो 5 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी होगी। इसी अस्पताल में मशहूर अभिनेता रजनीकांत की किडनी भी बदली गई थीं। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, अपने पिता लालू यादव और बहन रोहिणी आचार्य का मनोबल बढ़ाने के लिए मौके पर उपलब्ध रहेंगे।
रोहिणी आज अस्पताल में होंगी भर्ती
रोहिणी आचार्य सोमवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देंगी। लालू यादव की सात बेटियों एवं दो बेटों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं। फिलहाल, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया से गुजर रही हैं।
ईश्वर के रूप में पापा को देखा - रोहिणी
अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व रोहिणी ने कहा कि, आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है। ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को देखा है। रोहिणी के पति एवं ससुराल के परिजनों ने भी लालू यादव को किडनी देने को लेकर सहमति दे दी है। ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें भी रविवार की देर रात भर्ती किया जाएगा।
तेजस्वी यादव भी सिंगापुर पहुंचे
लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी व बेटी मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शनिवार रात सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं।
Updated on:
04 Dec 2022 11:05 am
Published on:
04 Dec 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
