
भारतीय जनता पार्टी के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी जनता को साधने के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने बीते कुछ दिनों में कई राज्यों का दौरा किया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और राजस्थान में रैली कर जनता को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह राजस्थान में एक रोड़ शो भी करेंगे।
राजस्थान में पीएम मोदी की रैली और रोड़ शो
इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम मोदी राजस्थान में दोपहर बाद 2:15 बजे बाड़मेर में एक रैली के जरिए जनता को साधने की कोशिश करेंगे। बाड़मेर की जनसभा के बाद वह दौसा में शाम को 4:45 बजे एक रोड शो भी करेंगे।
Updated on:
12 Apr 2024, 8:58 AM IST
Published on:
12 Apr 2024, 8:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.