31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : CPI ने इंडिया गठबंधन से तोड़ा नाता, इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Lok Sabha Elections 2024 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने झारखंड में इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर चार सीट- चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका में अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पाई है।

2 min read
Google source verification
cpm_90.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। सीपीआई ने झारखंड में इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया है। इस पार्टी ने चार सीट- चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका में अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के अनुसार, पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू प्रत्याशी बनाए गए हैं।


अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई

पार्टी के सचिव महेन्द्र पाठक और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि पार्टी कुछ और सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि पहले हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन अब हम स्वतंत्र रूप से झारखंड के चुनाव मैदान में हैं। हमने गठबंधन के तहत सिर्फ एक सीट हजारीबाग देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद ने राज्य कमेटी को इसपर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था।

हजारीबाग से कांग्रेस ने जयप्रकाश पटेल को दिया टिकट

हजारीबाग सीट पर सीपीआई के भुवनेश्वर मेहता वर्ष 1991 और 2004 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसी आधार पर पार्टी इस सीट पर दावेदारी कर रही थी। इंडिया गठबंधन में इस बार हजारीबाग सीट कांग्रेस को दी गई है, जहां से मांडू क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल प्रत्याशी बनाए गए हैं। गठबंधन ने राज्य में सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तैयार किया है, उसमें वामपंथी दलों में मात्र सीपीआई एमएल को कोडरमा की एक सीट दी गई है। इस सीट पर बगोदर क्षेत्र के सीपीआई एमएल विधायक विनोद सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Katchatheevu Island पीएम मोदी कांग्रेस के बाद DMK पर बरसे, जानिए कहां है कच्चातिवु, क्या है समझौते की शर्तें

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल बीेजेपी के चारों उम्मीदवार घोषित, कांग्रेस में मंथन जारी, क्या 'क्वीन' के मुकाबले में उतरेंगी 'महारानी'?