
eVTOL एयर टैक्सी प्रोटोटाइप को मिली मंजूरी,photo source@AI
Made in India Air Taxi: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को बेंगलुरु में सरला एविएशन के मुख्यालय का दौरा किया। सरला एविएशन एक eVTOL एयर टैक्सी बनाने की दिशा में काम कर रही है, जो मेट्रो शहरों के लिए एक बेहतरीन समाधान साबित हो सकती है, जहां ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके कई अन्य इस्तेमाल भी हो सकते हैं।
इ सरला एविएशन ने eVTOL एयर टैक्सी के प्रोटोटाइप बनाने, टेस्टिंग और डिजाइन ऑर्गनाइजेशन की मंजूरी हासिल की है, जिसे DGCA की ओर से स्वीकृति मिली है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने इस खास तरह के वाहन को बनाने में जबरदस्त सफलता और तरक्की हासिल की है। हमें उम्मीद है कि शायद अगले दो सालों में यह हकीकत बन सकता है। हम चाहते हैं कि 2028 तक ये मशीनें भारत में उड़ान भरें। इस तरह की टेक्नोलॉजी के आने से सोचिए कि हमारी शहरी प्लानिंग कैसी हो सकती है। इसीलिए मंत्रालय और इंडस्ट्री मिलकर काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि eVTOL एयर टैक्सी में एवियोनिक्स को छोड़कर बाकी सभी पार्ट्स, जो आप देख रहे हैं, भारत में ही बने हैं। जब हम कहते हैं कि हम इसे भारत में बना रहे हैं, तो इससे लागत में फायदा (Cost Advantage) मिलता है। लागत का यह फायदा इस मॉडल की व्यावहारिकता (Viability) में भी काम आएगा।
मुझे उम्मीद है कि अगले साल हम पूरी तरह से टेस्टिंग के चरण में होंगे। हमारी योजना है कि 2028 तक इसे हकीकत में बदल दें। और आज, मैं रेगुलेशन प्रोसेस और इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम करने के मामले में मंत्रालय की ओर से अपना समर्थन देना चाहता था। हम हो रही तरक्की को लेकर बहुत उत्साहित हैं और चाहते हैं कि देश में इसे हकीकत बनाया जाए।
महानगरों में एयरपोर्ट से शहर के भीतर की दूरी को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी तकनीक पर काम चल रहा है। इस उन्नत एयर मोबिलिटी तकनीक का उपयोग भविष्य में त्वरित मेडिकल इमरजेंसी और एयर एंबुलेंस सेवाओं के लिए भी किए जाने की योजना है। इसके अलावा, इनके कई इस्तेमाल हैं, चाहे वह मेडिकल इमरजेंसी में लोगों को निकालना हो, एयर एंबुलेंस की सुविधा देना हो या फिर कार्गो से जुड़ी अन्य सेवाएं हों। न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया इन टेक्नोलॉजी पर नजर रखे हुए है।
Updated on:
08 Aug 2026 08:54 pm
Published on:
08 Aug 2026 08:54 pm
