
महाराष्ट्र के बुलढ़ाना में भीषण बस हादसा, 26 लोगों की मौत
Major Bus Accident in Buldhana: महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 26 यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। जो बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 8 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। लेकिन ये सभी भी बुरी तरह से जले हैं, जिन्हें इलाज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया- 7 घायलों का चल रहा इलाज
घटनास्थल पहुंचे ADG संजय सक्सेना ने बताया कि ये जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस पोल से टकराई और उसके बाद पलटी, जिससे आग लग गई। हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हुई है। जो आठ यात्री बचाए गए हैं, उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिए हादसे के जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढ़ाना हादसे की जांच के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस घटनास्थल का दौरा करेंगे। वो अधिकारियों के संपर्क में हैं। सीएम ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के लिए संवेदना जताई है।
यह भी पढ़ें - हाई टेंशन लाइन से रथ में उतरा करंट, 7 लोगों की मौत, 18 झुलसे
बस मालिक का बयान आया सामने, कहा- बस में नहीं थी कोई खराबी
दूसरी ओर बस मालिक का बयान भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बस मालिक ने वीरेंद्र डारना ने बताया कि हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी। यह बस पूरी तरह से नई है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं। बस के चालक के पास भी अच्छा अनुभव है। चालक के अनुसार बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली। हमारी सूची के मुताबिक बस में करीब 27 यात्री थे।
गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर जताया शोक
बुलढ़ाना बस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस हादसे पर दुख जताया और लिखा कि यह हादसा ह्रदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना पीड़ितों के साथ है। प्रशासन द्वारा घायलों का उचित इलाज कराया जा रहा है। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
देंखे हादसे से संबंधित तस्वीरें और वीडियो-
पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान
महाराष्ट्र के बुलढ़ाना हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही उन्होंने एलान किया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50-50 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
Updated on:
1 Jul 2023, 10:12 AM IST
Published on:
1 Jul 2023, 7:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.