
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय सेना ने शनिवार को आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इतना ही नहीं, सेना ने आतंकियों पर फायरिंग भी की है और चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। सेना की मानें तो आतंकियों को शव पीछे की ओर घसीटते हुए देखा गया है। बता दें कि शुक्रवार को राजौरी सेक्टर में मुठभेड़ में चार सैनिकों की जान चली गई थी उसके बाद शुरु हुआ मुठभेड़ शनिवार को भी जारी रहा।
22 दिसंबर और 23 दिसंबर की रात में मार गिराए आतंकी
जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर के खौर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने नाकाम कर दिया गया। सेना ने बताया कि 22 दिसंबर और 23 दिसंबर की मध्यरात्रि को निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला था, जिसके बाद प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार वापस खींचते देखा गया।
बता दें कि अखनूर में घुसपैठ की कोशिश ऐसे वक्त में की गई है, जब पुंछ आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना अलर्ट है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बॉर्डर पर पुंछ और राजौरी में सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और इन दोनों जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद है।
Published on:
23 Dec 2023, 10:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.