5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में फिर रफ्तार का कहर: महिला ने BMW से युवक को रौंदा, मौके पर ही मौत

Road Accident in Delhi: पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार बीएमडब्ल्यू कार चला रही एक महिला ने एक शख्स को कुचल दिया। गाड़ी से टक्कर लगने के बाद उस शख्स की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident in Delhi

Road Accident in Delhi

Accident in Delhi: देश की राजधानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में तेज रफ़्तार से जा रहे एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक शख्स को रौंदा डाला। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान 36 साल के अजय गुप्ता के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बसई दारापुर का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी रविवार शाम को दी। हालांकि शाम को आरोपी महिला को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।


पार्टी कर लौट रही थी महिला

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में रविवार की सुबह करीब 4 बजे बीएमडब्ल्यू कार से महिला ने एक शख्स को कुचल दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से पार्टी करके लौट रही थी तभी स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया।


महिला को जमानत पर किया रिहा

हादसे के बाद पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। यह हादसा सुबह करीब 04.08 बजे मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। पीसीआर कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले। शाम को आरोपी महिला को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- पापुआ न्यू गिनी पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर किया ग्रैंड वेलकम

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश से अंडरपास में डूबी कार: महिला की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान