13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर में पुलिस कामांडो ने डाले हथियार, ASP के अपहरण पर जताया विरोध

Manipur Violence: मणिपुर में एएसपी के अपहरण के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो ने अपने हथियार डालकर घटना के खिलाफ विरोध जताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Manipur Violence

मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अपहरण के बाद से ही तनाव का महौल बना हुआ है। वहीं इस घटना के विरोध में मणिपुर पुलिस कमांडों ने अपने हथियार डालकर घटना के खिलाफ अपना विरोध जताया है। हालांकि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीकारी को सकुशल बरामद कर लिया है। मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि इम्फाल पूर्व के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के बाद बचा लिया गया।

सेना और असम राइफल्स तैनात

बता दें कि इस घटना में कथित तौर पर अरामबाई तेंगगोल से जुड़े सशस्त्र कैडरों ने घर में तोड़फोड़ की और गोलियों से चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मणिपुर में ताजा तनाव बढ़ने के बाद सेना और असम राइफल्स की चार टुकड़ियों को इंफाल पूर्व में तैनात किया गया है।