24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी-सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक खत्म, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच पार्टी

Cockroach Janta Party: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब 50 मिनट तक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रंका शामिल हुए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 24, 2026

CJP Protest

सीजेपी-सरकार बैठक(फोटो-ANI)

CJP Government Talk: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सीजेपी और केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग 50 मिनट तक अहम बैठक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रंका शामिल हुए, जबकि सरकार का प्रतिनिधित्व जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने किया।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच पार्टी


करीब एक घंटे तक चली बैठक के दौरान सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को एक बार फिर सरकार के सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। साथ ही, नीट पेपर लीक से प्रभावित होकर आत्महत्या करने वाले 20 से अधिक लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की बात रखी। इसके अलावा, आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग भी की गई।

सीजेपी का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी

बैठक के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि संगठन ने सरकार के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी है। उन्होंने दोहराया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने से कम पर कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। दास के मुताबिक, देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का मुख्य उद्देश्य भी यही मांग है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार के साथ विस्तार से चर्चा हुई और सरकार ने अपना जवाब देने के लिए अगले दिन दोपहर तक का समय मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या बर्खास्तगी पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर देशव्यापी नए आंदोलन का आह्वान भी किया जाएगा।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार ने सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वह और जितेंद्र सिंह बैठक में शामिल हुए, जहां विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। नड्डा के अनुसार, बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने बताया कि सीजेपी ने तीन प्रमुख मांगें और पांच सुझाव सरकार के सामने रखे हैं। सरकार ने प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि इन सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद अगले दिन दोपहर में फिर बैठक होगी, जिसमें अपना पक्ष स्पष्ट किया जाएगा।