28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महबूबा मुफ्ती बोलीं- राहुल गांधी में दिखती है ‘उम्मीद की किरण’, उमर अब्दुल्ला ने की गुजारिश

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। वहीं उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी से देश के पश्चिम से पूर्व की ओर एक और यात्रा करने की गुजारिश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Jan 2023, 3:35 PM IST

mehbooba-mufti-says-india-sees-ray-of-hope-in-rahul-gandhi-omar-abdullah-s-request.jpg

Mehbooba Mufti says India sees ‘ray of hope’ in Rahul Gandhi; Omar Abdullah's request

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन हो गया है। समापन समारोह भारी बर्फबारी के बीच हुआ, जिसमें DMK, NC, PDP, CPI, RSP और IUML पार्टियों के कई नेता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। इस समापन समारोह में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि "राहुल, तुमने कहा था कि तुम कश्मीर में अपने घर आए हो। यह तुम्हारा घर है, मुझे उम्मीद है कि गोडसे की विचारधारा ने जम्मू-कश्मीर से जो छीना, वह इस देश से वापस मिलेगा। गांधी जी ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। आज देश राहुल गांधी में उम्मीद की किरण देख सकता है।"

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यात्रा के इस अंतिम समारोह पर मैं अपनी ओर से, अपने पिता और अपनी पार्टी की ओर से राहुल गांधी को बधाई देता हूं। यह यात्रा सफल रही है। इस यात्रा ने दिखाया है कि देश में ऐसे लोग हैं जो भाईचारे का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही अब्दुल्ला ने कहा कि "मैं राहुल गांधी से पश्चिम से पूर्व की यात्रा करने का अनुरोध करता हूं। जिसमें मैं उनके साथ चलना चाहूंगा।"

विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए सही नेता हैं राहुल गांधी: प्रेमचंद्रन
RSP नेता प्रेमचंद्रन ने राहुल गांधी के साथ अपनी पार्टी की एकजुटता की घोषणा करते हुए कहा कि "राहुल गांधी ने एक ऐतिहासिक आंदोलन चलाया गया। राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि वह इन विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए सही नेता हैं।"

जम्‍मू कश्‍मीर में मुझे ग्रेनेड नहीं, दिल खोलकर प्यार मिला: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि "जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने कहा कि अगर आप पैदल चलेंगे तो आप पर ग्रेनेड फेंका जाएगा। तो मैंने सोचा क्यों न मुझसे नफरत करने वालों को एक मौका दूं, ताकि वे मेरी सफेद टी-शर्ट का रंग लाल कर सकें। लेकिन जम्‍मू कश्‍मीर में मुझे ग्रेनेड नहीं, दिल खोलकर प्यार मिला।"

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन, राहुल गांधी बोले- मोदी-शाह ने हिंसा नहीं देखी, मैंने देखी है

यह भी पढ़ें: भाई-बहन का अटूट प्रेम: बहन प्रियंका के साथ बर्फ से खेलते हुए आए नजर राहुल गांधी; देखें वीडियो