मीसा भारती ने तीसरी बार, वहीं, फैयाज ने पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। इस दौरान राजद के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और विधान पार्षद के अलावा वाम दल के विधायक भी मौके पर पहुंचे थे। बता दें कि बिहार की पांच सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। बिहार के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दुबे और शरद यादव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 24 हजार साल ठंडी कब्र में दफन रहा फिर भी निकला जिंदा, बाहर आते ही बना दिए अपने क्लोन