5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lakhpati Didi: दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, बनेंगी लखपति, जानिए इस योजना के बारे में

Lakhpati Didi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नई योजना का ऐलान किया। इस योजना का नाम 'लखपति दीदी' है। सरकार इस योजना के तहत दो करोड़ महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। आइये इस योजना के बारे में जानते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 17 Aug 2023, 3:41 PM IST

Lakhpati Didi: दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, बनेंगी लखपति, जानिए इस योजना के बारे में

Lakhpati Didi: दो करोड़ महिलाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, बनेंगी लखपति, जानिए इस योजना के बारे में

Lakhpati Didi: इस साल 15 अगस्त के मौके लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर खासा ध्यान दिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रही हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान उनके विदेशी दौरे के वक्त पूछे गए सवाल का जिक्र करते हुए कहा- 'मुझसे पूछा गया कि क्या आपके देश में महिलाएं साइंस- इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती हैं तो इसका जवाब देते हुए पीएम बोले- भारतीय महिलाएं STEM में आगे हैं। STEM से मतलब है साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स।


दो करोड़ महिलों को प्रशिक्षित करने की योजना

अपने भाषण में पीएम मोदी ने आगे कहा, 'जब आप किसी गांव में जाते हैं, तो आपको बैंक वाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवाई वाली दीदी मिलेंगी। गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना मेरा सपना है। इस मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ़िलहाल लखपति दीदी योजना कुछ राज्यों में लागू है और अब सरकार इसके तहत दो करोड़ महिलाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है।

इस तरह दीदियों को लखपति बनाएगी मोदी सरकार

केंद्र में जब से भाजपा सरकार आई है तभी से स्किल ट्रेनिंग पर जोर दे रही है। पहले कार्यकाल में इस सरकार ने स्टार्टअप पर जोर दिया है। इसका परिणाम है कि आज देश में स्टार्टअप की संस्कृति तेजी से पनपी है। बड़ी संख्या में लोग सरकारी नौकरी के बारे में सोचना बंद कर चुके हैं। अब दुसरे कार्यकाल में सरकार अपना फोकस देश की महिलाओं पर कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, देश के छोटे गांवों और कस्बों की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मोदी सरकार कौशल प्रशिक्षण बढ़ाने पर काम करेगी। इसके तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से 15 हजार महिलाओं को खेती के क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए ट्रेंड किया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं को प्लंबिंग, LED बल्ब, सिलाई, बुनाई, लधु और कुटीर उद्योग लगाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इससे कंपनियों को जहां एक ओर प्रशिक्षित कामगार मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को ज्यादा पगार वाले जॉब मिलेंगे। इससे उनकी आय बढ़ेगी। जो महिलाएं स्वरोजगार करना चाहेंगी, उनको सरकार ट्रेनिंग देने के साथ आसानी से लोन भी मुहैया कराएगी। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे देश की महिलाओं में आत्मविश्वास आएगा। देश की आर्थिक प्रगति तेजी से हो इसके लिए आधी आबादी यानी महिलाओं को अवसर देना सबसे पहले जरुरी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूस्खलन के लिए 'बिहारी मजदूर' दोषी, तबाही के बीच सीएम सुक्खू का बयान
यह भी पढ़ें: CBI की 'स्पेशल 53' टीम करेगी मणिपुर हिंसा की जांच, 29 महिला अफसर भी शामिल