29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरनेम केस: लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है…, राहुल गांधी को राहत मिलने पर पूर्णेश मोदी ने दी ये चेतावनी

Modi Surname Case: कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी के दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद राहुल गांधी की सांसदी बहाल होना तय है। अब इस मामले पर याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी का कहना है कि ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 4 Aug 2023, 3:17 PM IST

मोदी सरनेम केस: लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है..., राहुल गांधी को राहत मिलने पर पूर्णेश मोदी ने दी ये चेतावनी

मोदी सरनेम केस: लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है..., राहुल गांधी को राहत मिलने पर पूर्णेश मोदी ने दी ये चेतावनी

Modi Surname Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'Modi Surname Case' में बड़ी राहत मिली है। बीजेपी MLA पूर्णेश मोदी द्वारा किए गए मानहानि के केस में दोषी पाए जाने पर उन्हें दो साल की सजा मिली थी। इस सजा पर अब रोक लगा दी गई है। उनकी सांसदी बहाल होना तय है अब वह संसद जाकर मानसून सत्र में भाग ले पाएंगे। यदि इस सजा पर रोक नहीं लगती तो राहुल गांधी सांसदी से अयोग्य हो जाते और अगले 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाते। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राहुल गांधी, कांग्रेस और I.N.D.I.A के तौर पर बने पूरे विपक्षी गठबंधन के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। लेकिन अब SC के इस फैसले पर याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी ने कहा है कि यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है।


SC के फैसले पर पूर्णेश मोदी ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी ने कहा हम कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन यह लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है। हम आगे अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। मोदी ने कहा कि निचली अदालत में हमारी तरफ से और समाज की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। हम सभी बातें अब अपील की अर्जी पर रखेंगे। अभी अपील की अर्जी पर फैसला होना नहीं हुआ है।


दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। AICC कार्यालय के बाहर कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे के साथ जश्न मनाया। कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा सत्य की हमेशा जीत होती है।


बहाल होगी राहुल की संसद सदस्यता

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सूरत की निचली अदालत से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। लोकसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर दो साल की सजा सुनाए जाने के ग्राउंड पर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता समाप्त कर दिया था।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद रहे राहुल गांधी को सुनाई गई सजा के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी है।कोर्ट ने कहा कि उनकी सदस्यता रद्द होने से सिर्फ राहुल गांधी पर ही नहीं उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों पर भी प्रभाव पड़ता। अब संसद में राहुल गांधी फिर से नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को SC से राहत, BJP के लिए झटका क्यों?

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग