13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: बरसते बीता आधा सावन, भादो तक सक्रिय रहेगा मानसून

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। कम दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ के प्रभाव से राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, हिमाचल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rainfall

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक्टिव है। (Photo- ANI)

Monsoon Weather Forecast: मौसम प्रणालियों और कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। मानसून की सक्रियता के चलते आधा सावन बरसते हुए बीत गया है। सावन के बाकी दिनों व भादो में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने एवं मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों के अलग-अलग भागों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा और देश में बारिश की कमी का कोटा भी जल्द पूरा होगा।

आईएमडी के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक्टिव है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश चल रही हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में अवकाश रहा। यहां करीब 9 इंच बारिश दर्ज की गई। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। राज्य के कई जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है।

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा-बूंदी, झालवाड़ में अच्छी बारिश हुई। खोखी बांध की दीवार टूटने से करीब 300 बीघा फसल खराब हो गई। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इसके कारण बुधवार को लंबा जाम लगा रहा। पिछले दो दिनों से एक्सप्रेस-वे पर यातायात रेंगकर चल रहा है।

उत्तरप्रदेश में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पानी भरने का वीडियो सामने आया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से अधिक छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। कई घाटों पर सीढ़ियों पर ही अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश के बीच सलाल डैम के कई गेट खोलने पड़े हैं। वहीं मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड स्थल से एक और शव बरामद किया गया। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के कारण बुधवार को 313 सड़कें बंद हो गईं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है।

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश

क्रमक्षेत्रस्थानबारिश (इंच)
1पश्चिमी मध्य प्रदेशगोगावां (खरगोन)9
2पूर्वी राजस्थानगंगरार (चित्तौड़गढ़)8
3गुजरात क्षेत्रपणम बांध (महिसागर)8
4पश्चिमी उत्तर प्रदेशबिजनौर6
5मध्य महाराष्ट्रगगनबावड़ा (कोल्हापुर)5
6असमडिब्रूगढ़4
7हरियाणासाढौरा (यमुनानगर)4
8पश्चिमी राजस्थानजायल4
9कोंकणवसई (पालघर)4