11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Session 2024: मानसून सत्र में 6 नए विधेयक पेश करेगी सरकार, लोकसभा अध्यक्ष ने कार्य समिति का किया गठन

Monsoon Session 2024: अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 19 Jul 2024, 10:14 AM IST

Sansad monsoon session 2024

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा आज

Monsoon Session 2024: अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित 6 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। गुरुवार शाम लोकसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि इन विधेयकों की सूची प्रकाशित की गई। बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।

केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार, 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश (Budget 2024) करेंगी। वित्त विधेयक के साथ ही लिस्टेड अन्य विधेयकों में भारतीय वायुयान विधेयक 2024, काफी (संवर्धन और विकास) विधेयक, बायलर विधेयक, और रबर (संवर्धन और विकास) विधेयक शामिल हैं। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन कर दिया है।

समिति में ये लोग शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाली समिति में सुदीप बंद्योपाध्याय (TMC), पीपी चौधरी (BJP), लवू कृष्ण देवरायलु (तेदेपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), गौरव गोगोई (कांग्रेस), संजय जयसवाल (BJP), दिलेश्वर कामत (जदयू), भर्तृहरि महताब (बीजेपी), दयानिधि मारन (द्रमुक) , बैजयंत पांडा (भाजपा), अर¨वद सावंत (शिवसेना-यूबीटी), के. सुरेश (Congress), अनुराग ठाकुर (भाजपा) और लालजी वर्मा (SP) सदस्य बने हैं।