IMD के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मानसून सीजन के दौरान पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कुल मिलाकर सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई। इस क्षेत्र में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। इनमें मेघालय में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई। इसके बाद मणिपुर में 46 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 44 प्रतिशत और असम में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई। मेघालय में इस मानसून सीजन में केवल 1,077.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 2,695.3 मिलीमीटर है। इस तरह राज्य में सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई।