29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Abroad Study : इस साल 55 हजार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ने जाएंगे अमरीका

Abroad Study : भारतीय छात्रों के लिए अमरीका में पहली बार वर्चुअल एजुकेशन मेला लगेगा, ऐप भी लॉन्च।- 55 हजार से अधिक वीजा जारी किए जा चुके हैं, 4500 शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अनुमति दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 25 Aug 2021, 1:23 PM IST

Abroad Study  : इस साल 55 हजार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ने जाएंगे अमरीका

Abroad Study : इस साल 55 हजार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ने जाएंगे अमरीका

नई दिल्ली। हर छात्र-छात्रा का सपना विदेश जाकर पढ़ाई करने का होता है। इसमें अमरीका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी जैसे देश पहली पसंद हैं। अमरीका ने इस साल भारतीय स्टूडेंट indian student को वीजा देने के मामले में नया रेकॉर्ड बनाया है। अमरीका के विदेशी दूतावास ने कहा है कि इस साल कोरोना महामारी के बावजूद 55 हजार से अधिक को अब तक स्टूडेंट वीजा दिए गए हैं।

पहली बार एजूकेशन मेला-
भारतीय छात्रों के लिए अमरीका में पहली बार वर्चुअल एजुकेशन मेला लगेगा। 27 अगस्त को स्नातक छात्रों व 3 सितंबर को गैर स्नातक छात्रों के लिए होगा। इनमें वहां की यूनिवर्सिटी में संभावित शिक्षा, विशेषता के बारे में जानकारी दी जाएगी। एजूकेशन मेले में छात्रों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। भारतीय छात्रों के लिए अलग से ऐप भी जारी किया गया है।

साल - कितने छात्र
2014—15 - 132888
2015—16 - 165918
2016—17 - 186267
2017—18 - 196271
2018—19 - 202014
2019—20 - 193124

दो माह की देरी से शुरू -
स्टूडेंट वीजा देने का कार्य सामान्यत: मई में शुरू होता है। इस बार दो माह की देरी से जुलाई में शुरू हुआ। अमरीकी दूतावास में एक घंटे अतिरिक्त काम कर आवेदनों की जांच कर वीजा जारी किया गया।

हैदराबाद में विशेष सेंटर -
अमरीकी विदेशी दूतावास ने कहा, भारतीय छात्रों की मदद के लिए हैदराबाद में एक स्पेशल सेंटर खोला जाएगा। अभी देश में अमरीका के नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलूरु, अहमदाबाद व मुंबई में केंद्र हैं।

विदेश में पढ़ाई की खास बातें -
अमरीका में कुल 20,2014 छात्र भारत के हैं
अमरीका में स्नातक पढ़ाई करने वालों में दूसरा स्थान है
अंडर ग्रेजुएट में भारत का स्थान तीसरे नंबर पर है
चीन के छात्रों की संख्या पहले स्थान पर है