25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नरेंद्र मोदी पूरी तरह से असहाय’: राहुल गांधी ने NEET-PG को लेकर केंद्र पर किया हमला

NEET-PG 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को NEET-PG 2024 परीक्षा स्थगित करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Jun 2024, 1:27 PM IST

NEET-PG 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को NEET-PG 2024 परीक्षा स्थगित करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा भाजपा सरकार है।

नरेंद्र मोदी के शासन में बर्बाद शिक्षा प्रणाली

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, अब NEET PG भी स्थगित कर दिया गया है! यह नरेंद्र मोदी के शासन में बर्बाद शिक्षा प्रणाली का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार को "अक्षम" कहा। उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें देश के भविष्य को इससे बचाना होगा।

नीट पीजी परीक्षा स्थगित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) परीक्षा स्थगित कर दी। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।

उच्च स्तरीय समिति का गठन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को परीक्षाओं के संचालन में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देने के लिए केंद्र द्वारा एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। सात सदस्यीय पैनल की अध्यक्षता इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन करेंगे। केंद्र ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध सिंह को भी हटा दिया और नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी।

यह भी पढ़ें- देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू: 10 साल की कैद, एक करोड़ तक जुर्माना

यह भी पढ़ें- School Closed: पंजाब, दिल्ली और यूपी सहित इन राज्यों में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानिए किस तारीख तक नहीं चलेगी क्लास

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: क्या अग्निपथ योजना में बदलाव करने जा रही मोदी सरकार? फेरबदल की खबर पर केंद्र ने दिया ये जवाब

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग