30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi No. 1 : दुनिया के इन नेताओं को पछाड़ PM मोदी बने नंबर वन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Narendra Modi Is World Most Popular Leader : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी काफी मशहूर है। डिसिजन इंटेलीजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक, पीएम मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर हैं। उन्हें 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Sep 2023, 3:32 PM IST

Narendra Modi Is World Most Popular Leader

Narendra Modi Is World Most Popular Leader

Narendra Modi Is World Most Popular Leader : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी काफी मशहूर है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया है कि पीएम मोदी का पूरी दुनिया में जलवा कायम है। डिसिजन इंटेलीजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक, पीएम मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर हैं। उन्हें 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी पीएम मोदी से काफी पीछे है। 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' पर 76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया। वहीं, 18 फीसदी ने इसे नापसंद किया और छह फीसदी ने कोई राय नहीं दी।

2. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति
पीएम मोदी के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट हैं। बर्सेट को 64% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरी पोजिशन मिली है।

3. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर
तीसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं। ओब्राडोर को 61% अप्रूवल रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Ram Temple Inauguration: राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, PM मोदी नहीं करेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

4. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस लुल्ला द सिल्वा
चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस लुल्ला द सिल्वा हैं। उन्हें मॉर्निंग कंसल्ट ने 49% अप्रूवल रेटिंग दी है।

5. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज
पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज हैं। उन्हें 48% अप्रूवल रेटिंग दी गई है।

6. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
छठे नंबर पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी हैं। मेलोनी को एजेंसी ने 42% अप्रूवल रेटिंग दी है। मेलोनी को उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।


7. अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन
सातवें नंबर पर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति को महज 40% अप्रूवल रेटिंग मिली है।

8. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज
आठवें नंबर पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज हैं। सांजेज को मॉर्निंग कंसल्ट ने 39% अप्रूवल रेटिंग दी है।


9. आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर
नौवें नंबर पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर हैं। लियो को एजेंसी ने 38% अप्रूवल रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी लोकप्रियता के मामले में फिर टॉप पर, जो बाइडन सहित इन दिग्‍गज नेताओं को पछाड़ा


10. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो
वहीं, दसवें नंबर पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो हैं। उन्हें एजेंसी ने महज 37% अप्रूवल रेटिंग दी है।

11. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक
इस लिस्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 15वें नंबर पर हैं। ऋषि सुनक को एजेंसी ने 27% अप्रूवल रेटिंग दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग