
Nawab Malik's Net Worth & total assets:
नवाब मालिक महाराष्ट्र सर्कार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। नवाब मालिक इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार हैं। आरोप है कि नवाब मालिक के दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी लोगों से आर्थिक संबंध है। बताया जा रहा है कि ईडी ने कुछ दिनों पहले ठाणे जेल से दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ की। इकबाल कासकर ने अपनी पूछताछ में नवाब मलिक का नाम लिया है। नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद उनकी संपत्ति को लेकर बात की जा रही है।
कितनी संपत्ति है नवाब मलिक के पास:
- 2019 में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार एनसीपी नेता नवाब मलिक के पास 4 लाख 54 हजार रुपये नकद है और उनकी पत्नी के पास 97,232 रुपये कैश है।
- अगर नवाब मालिक के बैंक बैलेंस पर एक निगाह डालें तो उनका बैंक बैलेंस करीब 5 लाख 3 हजार रुपये है जबकि पत्नी के पास करीब 1 लाख 92 हजार रुपये हैं।
- नवाब मलिक के पास 35231 के निवेश बॉन्ड है और पत्नी के नाम 1 करोड़ 13 लाख के बॉन्ड हैं। इसके अलावा 5 लाख की एलआईसी है।
- नवाब मलिक के देनदार 15,16,233 रुपये के हैं और उनके पास करीब 7 लाख रुपये की गाड़ियां और पत्नी के पास 4 लाख की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 32 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति है। ऐसे में नवाब मलिक के पास 37 लाख 7 हजार रुपये की संपत्ति है और उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 53 लाख रुपये की संपत्ति है।
- अगर घर, जमीन आदि की बात करें तो नवाब मलिक के पास 1 करोड़ 14 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के पास 2 करोड़ 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
- नवाब मलिक पर 19 लाख 49 हजार रुपये का लोन है और उनकी पत्नी के नाम 25 लाख 81 हजार रुपये का लोन है।
कितना कमाते हैं नवाब मालिक:
चुनाव आयोग में दाखिल नवाब मालिक के हलफनामे के अनुसार, उन्होंने साल 2018-19 में 10 लाख 90 हजार रुपये की कमाई की थी। इससे पहले 2017-18 में 11 लाख 83 हजार, 2016-17 में 2 लाख 13 हजार, 2015-16 में 6 लाख 14 हजार रुपये की कमाई की थी। फिलहाल नवाब मलिक को मुंबई के जे.जे अस्पताल में मेडिकल चेक अप के लिए लाया गया है।मेडिकल चेक अप के बाद उन्हें अदालत में हाजिर कर उनकी कस्टडी की मांग की जाएगी।
यह भी पढ़ें-नवाब मलिक की ईडी की हिरासत में बिगड़ी तबीयत, अस्तपाल में किया गया भर्ती
यूपी के बलरामपुर में हुआ नवाब मलिक का जन्म:
नवाब मलिक का जन्म 20 जून 1959 को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के धुसवा गांव में हुआ था। 1970 में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया और उन्होंने 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई यहीं पूरी की। उन्होंने अंजुमन हाईस्कूल से 10वीं और बुरहानी कालेज से 12वीं की पढ़ाई की।
उनके परिवार में पत्नी जिनका नाम महजबीन है, दो बेटे- फराज एवं आमीर और दो बेटियां- निलोफर एवं सना हैं।नवाब मलिक राजनीति से पहले एक कामयाब बिजनेसमैन थे। उन्होंने पहले व्यापार में करियर बनाया और फिर राजनीति में भी दिलचस्पी होने के चलते सियासत के मैदान में अपनी किस्मत आजमाई।
राजनीति में कब रखा कदम:
नवाब मालिक पांच बार महाराष्ट्र के विधायक रेह चुके हैं। उन्होने अपना राजनैतिक सफर समाजवादी पार्टी के साथ शुरू किया। उन्होंने दो बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ जीत हासिल की। उन्होंने 1996 और 1999 में महाराष्ट्र के नेहरू नगर सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कराई। इसके बाद 2004 में उन्होंने सपा का साथ छोड़ शरद पवार की एनसीपी में एंट्री ले ली और फिर एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़कर नेहरू नगर सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई।
2009 में विधानसभा में परिसीमन के बाद उन्होंने अणुशक्ति नगर सीट पर चुनाव लड़ा और लगातार चौथी बार विधायक बने। हालांकि, 2014 के चुनाव में मलिक को हार का सामना करना पड़ा। 2019 विधानसभा चुनाव में मलिक ने फिर से चुनाव लड़ा और पांचवीं बार विधायक बने। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन वाली सरकार में नवाब मलिक मंत्री बनाए गए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 Feb 2022, 7:03 PM IST
Published on:
26 Feb 2022, 7:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय




