29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, शादियों में इतने लोगों की लिमिट

दिल्ली में सिनेमाघरों, थिएटरों और मल्टीप्लेक्स को पूरी क्षमता के साथ खोलने का आदेश दिया गया है। वहीं रेस्टोरेंट, बार और ऑडोटोरियम को अभी भी 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही खोलने की अनुमति हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 29 Oct 2021, 10:52 PM IST

new covid-19 guideline in delhi, theaters will open with full capacity

new covid-19 guideline in delhi, theaters will open with full capacity

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से अब कुछ राहत देखने को मिल रही है। इसके चलते राज्यों ने कोरोना नियमों में ढील भी देना शुरू कर दी है। बता दें कि कई राज्यों में स्कूलों को कुछ शर्तों के साथ पहले ही खोल दिया गया है। अब राजधानी दिल्ली में सिनेमाघरों, थिएटरों और मल्टीप्लेक्स को पूरी क्षमता के साथ खोलने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्रधिकरण ने इस संबंध में आदेश दिया है। इससे पहले राज्य में सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत थी। वहीं रेस्टोरेंट, बार और ऑडोटोरियम को अभी भी 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही खोलने की अनुमति हैं। वहीं शादियों को लेकर भी सरकार ने थोडी छूट दी है। नए नियमों के मुताबिक अब राजधानी में शादी में 200 लोग शामिल हो सकेंगे। पहले शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 100 थी।

अगर दिल्ली में स्कूलों के दोबारों खुलने की बात करें तो 1 नंवबर से सभी कक्षाओं के स्कूलों को दोबारा खोला जा रहा है। इस दौरान सभी तरह के सामाजिक, धार्मिक, खेल-कूद जैसे आयोजनों पर रोक जारी रहेगी। नियमों में छूट देने के साथ ही गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। वहीं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इस बार यमुना किनारे नहीं कर सकेंगे छठ पूजा

बता दें कि भारत में कोरोना मामलों से राहत जरूर मिली है। वहीं 6 राज्यों में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन ने सरकार और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। एम्स के पूर्व निदेशक का कहना है कि भारत में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। अगले 20 दिन भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। वहीं सरकार टीकाकरण को गति देने के लिए घर-घर टीकाकरण अभियान की शूरुआत कर रही है।