4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में छाया घना कोहरा, UP से लेकर MP तक ठंड का कहर, जाने अपने राज्य का हाल

IMD alert: IMD की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 25 से 27 दिसंबर के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में घने कोहरे की आशंका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 25 Dec 2023, 8:07 AM IST

 New western disturbance will be active in Rajasthan next week know weather update of your state

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ा दिया है। सोमवार को दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में और ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में कोहरे का कहर

IMD की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 से 27 दिसंबर के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहेगी।

25 से 27 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, 25 को गंगीय पश्चिम बंगाल, 25 और 26 को ओडिशा, 26 को राजस्थान, 26 और 27 को मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 28 और 29 को और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, 27 से 29 दिसंबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने राजस्थान में 31 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान लगाया है। बता दें कि रविवार को पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं, अगले दो-तीन दिनों में राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग केंद्र ने तेज उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण 30 दिसंबर, 2023 से 1 जनवरी, 2024 तक तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27 और 28 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Bihar: ‘जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं’, जेल से निकलते ही मनीष कश्यप का नीतीश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल