1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचा 155 देशों का पवित्र जल, 23 अप्रैल को होगा अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक

Ramlala Jalabhishek अयोध्या में राम मंदिर का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच रामलला का जलाभिषेक करने के लिए 155 देशों से लाया गया जल आज सुबह नितिन गडकरी के आवास पर पहुंच गया। नितिन गडकरी खुशी जताई।  

2 min read
Google source verification
ramlala_jalabhishek.jpg

नितिन गडकरी के आवास पर पहुंचा 155 देशों का पवित्र जल, 23 अप्रैल को होगा अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक

अयोध्या में 23 अप्रैल को राम मंदिर में 155 देशों समेत 7 महाद्वीपों की नदियों और समुद्रों के जल से रामलला का जलाभिषेक होगा। आज गुरुवार 19 अप्रैल को सुबह अयोध्या में राम मंदिर के जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए एकत्रित 155 देशों का पवित्र जल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर लाया गया। खुशी जाहिर करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 155 देशों से पावन जल लाया गया है, ये बहुत ही ऐतिहासिक है। मैं विजय जोली और उनके सहयोगियों को इस कार्य के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं। बताया जा रहा है कि, पवित्र जलों को एक तांबे के लोटे में रखा गया है और उसे पीले रंग के राम-राम लिखे कपड़े से पैक किया गया है।

जल एकत्र करने का काम 2020 में हुआ था शुरू

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। करीब एक साल से कम वक्त में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इसी कड़ी में श्री राम जन्मभूमि का भव्य जलाभिषेक होना है। 155 देशों से जल लाने का काम साल 2020 में शुरू कर दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय जॉली ने संभाली थी।

यह भी पढ़ें - संबलपुर हिंसा : ओडिशा के 14 जिलों में विहिप का बंद जनजीवन प्रभावित, BJP समर्थन मे BJD ने दर्ज कराया विरोध

पाकिस्तान व चीन की नदी का जल भी है शामिल - भाजपा नेता विजय जॉली

भाजपा नेता विजय जॉली ने खुलासा किया कि, पाकिस्तान की एक पवित्र नदी रावी का जल भी इस पवित्र जल में शामिल है। पाकिस्तान से पहले ये जल दुबई भेजा गया और फिर वहां से इसे भारत लाया गया। इसमें चीन की नदी का भी जल शामिल है।

जनवरी 2024 को आम जनता के लिए खुलेगा गर्भगृह

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने बताया कि, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के लाए जल से अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक करेंगे। भगवान राम के दिल्ली के भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम 155 देशों की नदियों का जल आदित्यनाथ को सौंपेगी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है और मंदिर का गर्भगृह जनवरी 2024 को आम जनता के लिए खुलने वाला है।

जल कलश' की पूजा करेंगे राजनाथ व सीएम योगी

चंपत राय ने बताया कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को मणिराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा करेंगे। रावी नदी का पानी हिंदुओं ने पाकिस्तान से दुबई भेजा था, जहां से इसे दिल्ली लाया गया।

यह भी पढ़ें - समलैंगिक विवाह : सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ आज करेगी सुनवाई

20 देशों के राजनयिक होंगे शामिल

राम मंदिर में रामलला के जलाभिषेक के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 से अधिक देशों के सहयोगी और दोस्त शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 40 फीसद कार्य पूरा

Story Loader