29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NDA छोड़ने के बाद नितीश कुमार पहली बार PM मोदी से मिलेंगे, एक मंच पर आएंगे साथ, बढ़ी सियासी हलचल

G20 Summit: करीब डेढ़ साल बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 9 Sep 2023, 4:26 PM IST

modi_nitish.jpg

G20 summit अपने फैसले से हर बार सबको चौंकाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके है। आज वो यहां G20 समिट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शाम में आयोजित डिनर में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर G20 राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष एवं प्रतिनिधि शिरकत करने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस डिनर में हिस्सा लेंगे। एनडीए छोड़ने के 18 महीने बाद आज नीतीश कुमार का पीएम मोदी से जी20 डिनर में पहली बार आमना-सामना होगा। इस मौके पर दोनों का एक-दूसरे के प्रति क्या रवैया रहता है इसपर सबकी नजर रहेगी। INDIA-भारत पर देश में हो रही बहस के बीच नीतीश कुमार का इस भोज में हिस्सा लेना अहम माना जा रहा है।

मुलाकात पर सियासत तय

लोकसभा चुनाव में 10 महीने से भी कम वक्त बचा है। एक तरफ जहां बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए जहां लगातार रणनीति बनाने और अपना कुनबा बढ़ाने में लगा है, वहीं तमाम विपक्षी दलों ने मिलकर भी एक गठबंधन बनाया जिसका नाम INDIA रखा है। इस गठबंधन को बनाने में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे अहम रही। तीन दौर की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फ़िलहाल काम चल रहा है। ऐसे में अगर नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात होती है तो इस पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की नजर जरुर रहेगी।