scriptNitish Kumar Political Move, Silance on Rahul Gandhi, Attended Chhath Celebrations at BJP MLC Sanjay Mayuk Residence | फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार! राहुल गांधी मामले में चुप्पी के बाद अब अमित शाह के करीबी से की मुलाकात | Patrika News

फिर पलटी मारेंगे नीतीश कुमार! राहुल गांधी मामले में चुप्पी के बाद अब अमित शाह के करीबी से की मुलाकात

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2023 03:51:04 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Nitish Kumar Political Move: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति दिलचस्प है। वो कई मौकों पर खेमा बदल चुके हैं। अभी वो कांग्रेस-राजद के साथ विपक्ष खेमे में हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनका मेलजोल सियासी बदलाव का संकेत दे रहा है।

nitish_kumar_hd2.jpg
Nitish Kumar Political Move, Silance on Rahul Gandhi, Attended Chhath Celebrations at BJP MLC Sanjay Mayuk Residence

Nitish Kumar Political Move: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार कब किस पाले में जाएंगे यह कोई कह नहीं सकता। नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास बताता है कि वो पहले भी कई खेमों को बदल चुके हैं। नीतीश लंबे समय तक बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए खेमे में रहे। फिर एनडीए छोड़ राजद-कांग्रेस के साथ महागठबंधन के साथी बने। फिर किसी बात पर अनबन होने के बाद उन्हें भाजपा का दामन थाम लिया। और फिर कुछ ही महीनों बाद वो भाजपा को छोड़ राजद-कांग्रेस के समर्थन से बिहार में सरकार चला रहे हैं। इस समय वो एंटी बीजेपी खेमे में है। लेकिन बीते कुछ दिनों से नीतीश कुमार का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। जिससे बिहार के साथ-साथ केंद्र की सियासत में यह चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार फिर पलटी मार सकते हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.