scriptNow Muslims Will Not Be Able To Practice Polygamy In Assam Government Going To Ban | Assam CM Himanta Biswa Sarma Ban Polygamy : अब असम में बहुविवाह नहीं कर पाएंगे मुस्लिम | Patrika News

Assam CM Himanta Biswa Sarma Ban Polygamy : अब असम में बहुविवाह नहीं कर पाएंगे मुस्लिम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2023 02:53:02 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

Assam Himanta Biswa Sarma India : असम में मुस्लिम अब एक से अधिक विवाह नहीं कर पाएंगे। असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है।

Assam Government Ban Polygamy
असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

Assam Himanta Biswa Sarma State Governments of India Ban Polygamy : असम में मुस्लिम अब एक से अधिक विवाह नहीं कर पाएंगे। असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वह 45 दिनों के अंदर एक विधेयक लाएगी। इसके विधेयक के पास होते ही इस को कानूनी जामा पहना दिया जाएगा। बहुविवाह भारत में अपराध है लेकिन इससे मुस्लिमों को छूट मिली हुई है।

मुस्लिम अपने धार्मिक रिवाज के मुताबिक एक से अधिक विवाह कर सकते हैं। इसके लिए पहली पत्नी की सहमति जरूरी है। यह अधिकार मुस्लिम महिलाओं को नहीं है। असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बहुविवाह पर प्रतिबंध को लेकर सार्वजनिक सूचना के जवाब में 149 प्रतिक्रियाएं मिली। इसमें से 146 विधेयक के समर्थन में हैं। तीन संस्थानों ने बहु विवाह का विरोध जताया है। अब सरकार अब 45 दिनों में इसे अंतिम रूप देगी। बहु विवाह को लेकर विधेयक पेश किया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.