
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई सामान्य स्थिति नहीं है और जो लोग दावा कर रहे हैं वे देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
राजौरी में हुई थी मुठभेड़
उमर ने राजौरी में हाल ही में हुई मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“यहां कोई सामान्य स्थिति नहीं है, जो भी दावा कर रहे हैं वे न केवल खुद को धोखा दे रहे हैं, बल्कि देश के लोगों को भी गुमराह कर रहे हैं।” गौरतलब है कि इस मुठभेड में दो अधिकारियों सहित पांच सैनिक मारे गए थे जबकि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
मेरे कार्यकाल के दौरान राजौरी आतंकवाद से मुक्त था
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान राजौरी में स्थिति सामान्य थी। उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक पार्टी सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से कहा,“नेशनल कॉन्फ्रेंस के शासन के दौरान राजौरी उग्रवादियों से लगभग मुक्त था। मुझे याद नहीं है कि मेरे कार्यकाल के दौरान राजौरी में ऐसी कोई मुठभेड़ हुई थी।” जब आप राजौरी, कोकेरनाग या उत्तरी कश्मीर के बारे में बात करते हैं। यहां-वहां ऐसी मुठभेड़ें देखने को मिलती हैं।
हमारे अस्तित्व से डरती है भाजपा
वहीं, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारे अस्तित्व से डरती है और इसीलिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर में यूएलबी, पंचायत और विधानसभा चुनाव में देरी की। मैं यह नहीं कहता कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को सारे वोट मिलेंगे, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि अगर चुनाव हुए तो लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
लेकिन मेरा और मेरे कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को चुनाव में अधिकतम वोट मिलना चाहिए।” यह डर भाजपा में है, इसीलिए यूएलबी और पंचायत चुनाव नहीं हो सके और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने का नाम ही नहीं ले रहा है।”
Published on:
25 Nov 2023, 5:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.