30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron Variant का बढ़ रहा खतरा, 10 नए केस सामने आने से मचा हड़कंप, जानिए अब किस शहर में हुआ विस्फोट

Omicron Variant लगातार भारत में अपने पैर पसार रहा है। सबसे ज्यादा इस वैरिएंट के मामले महाराष्ट्र राज्य से सामने आ रहे हैं। पुणे में 30 हजार लोगों की टेस्ट में 10 नए मामले ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों के पाए गए हैं। इतनी ज्यादा तादाद में संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। वहीं मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि यहां पर ही विदेशी यात्री बड़ी संख्या में लौट रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Dec 2021, 8:06 PM IST

693.jpg

नई दिल्ली। कोरना वायरस ( Coronavirus ) से जंग के बीच अब तक के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में लगातार ओमिक्रॉन अपने पैर पसार रहा है। इस बीच कोरोना के इस नए संस्करण के 10 और नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। कोरोना का ये नया विस्फोट महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पुणे में हुआ है। यहां एक साथ 10 लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

पुणे के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि हवाई अड्डे पर लगभग 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से दस लोगों में ओमिक्रॉन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ेँः डरा रहा Omicron, बेंगलुरु का डॉक्टर रिकवरी के बाद दोबारा हुआ कोरोना पॉजिटिव

भारत में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है। पांच राज्यों में फैले इस वैरिएंट के अब कुल 33 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा केस अकेले महाराष्ट्र में हैं। इस बीच पुणे में भी मंगलवार को ओमिक्रॉन के 10 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है।

हाई अलर्ट पर मुंबई
इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के लिए कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही आइसोलेशन के लिए 20 होटल भी चिन्हित किए गए हैं, जहां वो रह सकते हैं।

शेख के मुताबिक सभी अस्पतालों और कोविड सेंटरों में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि अभी तक देश के पांच राज्यों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और राजधानी दिल्ली शामिल है।

माना जा रहा है अभी ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में और इजाफा हो सकता है, क्योंकि कई रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ेंः Omicron Variant: IMA ने जताई कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, जानिए किस बात को लेकर किया आगाह

कर्नाटक में बनेगी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए और भी अधिक प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए चर्चा कर रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में ही विदेश से लौटे 295 में 100 से ज्यादा यात्री लापता हो गए हैं। ओमिक्रॉन के डर के बीच, कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी के मुताबिक ठाणे जिले के टाउनशिप में हाल ही में विदेश से लौटे 295 में से 109 का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों के मोबाइल बंद आ रहे है जबकि कुछ लोगों के घर भी बंद हैं। हालांकि लगातार इनकी ट्रेसिंग की जा रही है।