
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर विपक्ष जताया कड़ा ऐतराज, photo source@ANI
Pawan Khera Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेरा ने कहा, समय तय करने वाले आप कौन होते हैं? हम यहां 18 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि आप आएं और छात्रों तथा फंड के गलत इस्तेमाल के बारे में जवाब दें। ठीक है, आप 3 से 3 बजे तक वहां बैठिए। FCRA बिल पर उन्होंने कहा, "हम कल चर्चा करेंगे कि यह किसके दबाव में हो रहा है।"
संसद में चर्चा के समय और एजेंडे को तय करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रुख पर कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने तीखा सवाल किया कि विपक्ष कौन-सा मुद्दा उठाएगा और सरकार उस पर कब व कैसे जवाब देगी, इसका मुहूर्त या समय तय करने वाले गृह मंत्री कौन होते हैं।
पवन खेरा ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे देश के गृह मंत्री हैं, कोई 'शहंशाह' नहीं हैं, जो सदन की चर्चा का समय या शुभ मुहूर्त खुद तय करें। कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कहा कि विपक्ष पिछले 18 दिनों से संसद में युवाओं, छात्रों पर हुई कार्रवाई और देश के अन्य गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार केवल अपनी पसंद के समय और सीमित एजेंडे पर चर्चा नहीं थोप सकती, बल्कि विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी अहम मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देना होगा।
संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है। शाह ने छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा की मांग की। शाह ने चिट्ठी में लिखा कि आप विपक्ष से चर्चा कर, आपसी सहमति से आज से जितने समय, जितने घंटे आप उचित समझें, उतना समय आवंटित करने की कृपा करें। मैं निर्धारित समय के दौरान सदन में उपस्थित रहकर इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेना चाहता हूं और विपक्ष के सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार हूं। अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलता है।
Updated on:
12 Aug 2026 07:56 pm
Published on:
12 Aug 2026 07:56 pm
