3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel Today Price: इन राज्यों में सस्ता तो यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए देश में सबसे सस्ता कहां मिलता है तेल

Petrol-Diesel Today Price: तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए रेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल बढ़त के साथ बिक रहा हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 25 Dec 2023, 9:00 AM IST

Petrol and diesel became expensive in Rajasthan cheaper in MP and Bengal know today  price

क्रिसमस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। लेकिन इसका घरेलू बाजार में कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि इस बदलाव का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में नमी तो कई राज्यों में बढ़ोत्तीरी हुई है। वहीं, देश में एक जगह ऐसा भी है जहां देश में सबसे सस्ता ईंधन मिल रहा है।

इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए रेट के मुताबिक गुजरात में पेट्रोल और डीजल 78 पैसे की बढ़त के साथ बिक रहा हैं। हरियाणा में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ है। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 43 पैसे सस्ता हुआ है।

इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल कंपनियों उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 35 पैसे सस्ते हुए हैं। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आई है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में कितने बदले दाम

– नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

– गाजियाबाद में 96.34 रुपये और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

– लखनऊ में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

– पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

- जयपुर में पेट्रोल 188.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

देश में यहां 84 रुपये में एक लीटर मिलता है पेट्रोल

वैसे देश में सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल के बीच अंतर 29.39 रुपये है। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल की 79.74 रुपये है। दूसरी ओर राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है। बता दें कि जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता थ। .

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत आपको पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में छाया घना कोहरा, UP से लेकर MP तक ठंड का कहर, जाने अपने राज्य का हाल