2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 से 10 रुपये तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, नए साल पर केंद्र सरकार देगी तोहफा, जानिए आज का रेट

Petrol diesel become cheaper: सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल में 8-10 रुपए प्रति लीटर की कटौती का मसौदा तैयार किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 29 Dec 2023, 7:52 AM IST

 Petrol diesel become cheaper 8 to 10 rupees central government give gift know today rate


केंद्र की मोदी सरकार नए साल के शुरुआत से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में 8 से 10 रुपये की कमी करके देश के लोगों को तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने मसौदा तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री एक-दो दिनों के भीतर ही दामों में कटौती का ऐलान कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद भाजपा शासित राज्य भी अपने यहां वैट में कमी कर सकती है। वहीं, तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए है।

8 से 10 रुपये तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों के साथ मिलकर पेट्रोल-डीजल में 8-10 रुपए प्रति लीटर की कटौती का मसौदा तैयार किया है। इस पर प्रधानमंत्री की मंजूरी बाकी है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री ने गुरुवार देर रात तक इस पर फैसला पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि 6 अप्रैल 2022 से दोनों फ्यूल की पूर्व-रिफाइनरी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बनी वजह

दरअसल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि इंपोर्ट किए कच्चे तेल के खरीद मूल्य में तेजी से गिरावट आई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) के दौरान अब तक कच्चे तेल की कीमतें औसतन 77.14 डॉलर प्रति बैरल थीं, केवल दो महीनों - सितंबर में $93.54 और अक्टूबर में $90.08 में बढ़ोतरी देखी गई है।

तेल कंपनियों ने कमाया 58,198 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में भारत की प्रमुख तीन राष्ट्रीय तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में संयुक्त रूप से 58,198 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है।

राज्य सरकारें भी घटा सकती है दाम

केंद्र की तरफ से पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने के बाद भाजपा शासित कई राज्य भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर सकती है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने जब मार्च 2022 के दौरान पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 से 10 रुपये की कटौती की तो यूपी, उत्तराखंड, एमपी, कर्नाटक समेत कई राज्यों ने भी अपने-अपने राज्यों में अलग से वैट में कटौती की थी।

घर बैठे जानें कीमतें

आप SMS कर पेट्रोल डीजल की कीमतों को घर बैठे जान सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिख भेजें 9224992249 नंबर पर, बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP और शहर के कोड को लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। इसके बाद आपको SMS के जरिए सारी जानकारियां दे दी जाएंगी। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व शहर का कोड लिखना होगा और 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह तय होती हैं कीमतें

ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

ये भी पढ़ें: मुसलमान कर सकते हैं 4 शादियां, लेकिन करना होगा ये काम…, हाईकोर्ट का चौंकाने वाला फैसला