29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रधानमंत्री ने रोजगार देने वाले सिस्टम की रीढ़ की हड्डी तोड़ी’, हैदराबाद में राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, TRS-BJP को बताया एक

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमके हमला किया। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री हर भाषण में 2 करोड़ रोजगार देने की बात करते थे लेकिन आज कल नहीं करते हैं।"  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Nov 2022, 9:01 PM IST

pm-broke-the-backbone-of-employment-system-rahul-gandhi-targets-pm-modi-in-hyderabad.jpg

'PM broke the backbone of employment system', Rahul Gandhi targets PM Modi in Hyderabad

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना में है। इस यात्रा के दौरान मंगलवार यानी आज शाम को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि "हमारी यात्रा नफरत व हिंसा के खिलाफ है। BJP और RSS नफरत फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि प्रदूषण के मामले में नंबर 1 पर दिल्ली है, लेकिन हैदराबाद में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि BJP और TRS एक साथ मिलकर काम करते हैं। ये चुनाव के पहले केवल ड्रामा करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बीच सीधे बात होती है। लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास कराने में भी TRS भाजपा की मदद करती है।

प्रधानमंत्री ने रोजगार देने वाले सिस्टम की रीढ़ की हड्डी तोड़ी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर भाषण में 2 करोड़ रोज़गार देने की बात करते थे लेकिन आज-कल नहीं करते हैं। वह यह नहीं बताते की उन्होंने रोजगार देने वाले सिस्टम की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। आपके मुख्यमंत्री भी इसके बारे में नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि देश को रोजगार छोटे व्यापारी, किसान आदि लोग देते हैं, लेकिन PM मोदी ने नोटबंदी, गलत GST लागू करके और कोविड के समय इन लोगों को मदद न करके इन सब के व्यापार को खत्म कर दिया।

हम मिल-जुलकर आगे बढ़ाएंगे कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "हम मिल-जुलकर कदम आगे बढ़ाएंगे। वक्त को बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो, हर हाल में राहुल गांधी के साथ चलना सीखना है। उन्होंने कहा PM मोदी छोटी उड़ान पर गुरूर करते हैं लेकिन परिंदा अपने लिए आसमान ढूंढता है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जब भी संसद में किसी विधेयक का विरोध करते थे तो TRS भाजपा का समर्थन करती है और फिर कहते हैं कि वे गैर-भाजपा सरकार लाएंगे। अगर किसी को गैर-भाजपा सरकार लाना है, तो हम राहुल गांधी के नेतृत्व में गैर-भाजपा सरकार बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग