20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM CARES Fund में 8,452 करोड़ रूपये, गांवों के स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दीपके का सवाल- ‘पैसा क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल?’

PM CARES Fund का कॉर्पस 2024-25 में बढ़कर 8,452.07 करोड़ रुपया हो गया। अभिजीत दीपके ने ग्रामीण सरकारी स्कूलों की बदहाल सुविधाओं और फंड के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 19, 2026

Abhijeet Dipke news

अभिजीत दीपके(फोटो-ANI)

Abhijeet Dipke: पीएम केयर्स फंड के कॉर्पस में 2024-25 के दौरान बढ़ोतरी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सवाल उठाए हैं। दीपके ने पूछा कि जब ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, तो पीएम केयर्स फंड में मौजूद हजारों करोड़ रुपये का इस्तेमाल इन स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए क्यों नहीं किया जा रहा है। दीपके ने कहा कि ऑडिटेड स्टेटमेंट के मुताबिक, प्रधानमंत्री सिटिजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशंस (PM CARES) फंड का कॉर्पस 2023-24 के 7,173.03 करोड़ रूपये से बढ़कर 2024-25 में 8,452.07 करोड़ रूपये हो गया। यानी एक साल में इसमें करीब 17.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

गांवों के स्कूलों की स्थिति का किया जिक्र

अभिजीत दीपके ने एक वीडियो में कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से गांवों के स्कूलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने खास तौर पर पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा की कमी का जिक्र किया। दीपके ने कहा कि कई स्कूलों में बच्चे पीने के पानी जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि पीएम केयर्स फंड में मौजूद राशि का इस्तेमाल ऐसे बच्चों के स्कूलों के लिए क्यों नहीं किया जा रहा और नए स्कूल बनाने के लिए इस पैसे का उपयोग क्यों नहीं किया जा सकता।

‘स्कूलों के लिए फंड नहीं, फिर 8,500 करोड़ रूपये कहां?’

CJP संस्थापक ने दावा किया कि स्कूलों की स्थिति को लेकर अधिकारियों से बात करने पर उन्हें बताया गया कि कई स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी फंड की कमी के कारण है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कहा जा रहा है कि स्कूलों के लिए फंड नहीं है और दूसरी तरफ पीएम केयर्स फंड में 8,500 करोड़ रूपये पड़े हैं। दीपके ने इसी आधार पर फंड के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया और कहा कि ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक साल में 17.8 फीसदी बढ़ा PM CARES Fund का कॉर्पस

पीएम केयर्स फंड के ऑडिटेड स्टेटमेंट के अनुसार, 2024-25 में इसका कॉर्पस 8,452.07 करोड़ रूपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 7,173.03 करोड़ रूपये से 17.8 फीसदी अधिक है। खास बात यह है कि इस अवधि में घरेलू चंदे में करीब 30 फीसदी की गिरावट आई, जबकि विदेशी चंदा 18 फीसदी से अधिक घटा। इसके बावजूद फंड का कुल कॉर्पस बढ़ा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग