17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, जानें खरगे समेत नेताओं ने क्या कहा

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने जन्मदिन समारोहों में सरकारी मशीनरी और जनता के पैसों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 17, 2026

Rahul Gandhi Modi Birthday

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई (Photo-IANS)

Happy Birthday Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में पीएम अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत और लंबी उम्र दे।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने 25 वर्षों के कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने सुशासन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और देश के विकास को एक नई दिशा मिली है।

बघेल ने उठाए सवाल 

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में सरकारी मशीनरी और जनता के पैसों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि इन आयोजनों के आयोजन में सरकारी विभागों और अधिकारियों को क्यों शामिल किया जा रहा है।

बघेल ने दावा किया कि पूरे छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ से अधिक दीये जलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 25 लाख दीये केवल रायपुर शहर में और 31 लाख दीये रायपुर जिले में जलाए जाने की बात कही गई है।

उन्होंने सवाल किया कि इन दीयों, बत्तियों और तेल के लिए पैसा किस बजट से खर्च किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागों के सचिवों और कलेक्टरों को इस खर्च का पूरा हिसाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। बघेल ने कहा- जनता के पैसे को इस तरह बर्बाद नहीं किया जा सकता। 

बीजेपी नेताओं ने क्या कहा? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी ने इस देश में गरीबी से लड़ने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। करीब एक अरब भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत की चमक और उसके प्रभाव को देख सकती है। भारत 7.8 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम गुरु महाराज से उनके लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगते हैं।

बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कियह 140 करोड़ लोगों का देश है, दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है और इस डेमोक्रेसी के सजग पहरेदार, भारत के गरीबों के हिमायती और भारत को ग्लोबल पहचान दिलाने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह दिन भारत की बहादुरी और उसके मूल्यों का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि आज करोड़ों लोग दीये जलाएंगे और प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे।