29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा निर्माण’, मेघालय में बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघायल में स्वर्ण जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "बॉर्डर पर डंके की चोट पर निर्माण कार्य हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने घोषणा किया कि "हम भारत में फीफा वर्ल्ड कप जैसा आयोजन करेंगे।"
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Dec 2022, 2:13 PM IST

pm-modi-congratulates-people-of-meghalaya-after-inaugurating-development-projects.jpg

PM Modi congratulates people of Meghalaya after inaugurating development projects

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेघायल के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं मेघालय के सभी भाइयों और बहनों को राज्य को समर्पित कनेक्टिविटी, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार योजनाओं के लिए बधाई देता हूं। यह एक संयोग है कि जब फुटबॉल विश्व कप फाइनल हो रहा है, तो मैं फुटबॉल प्रेमियों को फुटबॉल पर संबोधित कर रहा हूं।" एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट हो रहा है और हम एक फुटबॉल ग्राउंड से विकास कार्यों की शुरुआत कर रहे हैं।"

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि "फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 सालों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में अनेक रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया है। खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है।"

फीफा वर्ल्ड कप जैसा भारत में होगा आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम शिलांग से यह कह सकता हूं कि हमारी नजर भले ही कतर में चल रहे खेल पर है। मैदान में जो विदेशी टीमें हैं उन पर नजरें हैं, लेकिन मुझे मेरे देश की युवा शक्ति पर भरोषा है। इसलिए वो दिन दूर नहीं जब भारत में ऐसा ही उत्सव मनाएंगे, और तिरंगे के लिए चियर करेंगे।

सिर्फ बजट,टेंडर, शिलान्यास और उद्घाटन तक नहीं सीमित है विकास
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास सिर्फ बजट, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन इन्हीं सब तक सीमित नहीं है। ये तो साल 2014 से पहले भी होता था, लेकिन आज जो बदलाव आया है वह हमारे इरादे, संकल्पों और कार्य संस्कृति में आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकल्प आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से विकसित भारत के निर्णाण का है और इरादा भारत के हर क्षेत्र, हर वर्ग को तेज विकास के मिशन से जोड़ने का है। सबके प्रयास से भारत के विकास का है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का खर्च 4 गुना बढ़ा
पीएम मोदी ने कहा कि हमने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं को बदल दिया, जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे देश में दिखाई दे रहा है। इस साल केंद्र सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहा है, जो 8 साल पहले 2 लाख करोड़ रुपए से भी कम का था। यानी आजादी के सात दशक बाद भी केवल 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचे, जिसे हमने 8 सालों में चार गुना बढ़ाया।

डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा निर्माण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 8 सालों में मेघालय में नेशनल हाइवे को बनाने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं पिछले 8 सालों में जितनी ग्रामीण सड़के मेघालय में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है। वह पिछले 20 सालों में बनी सड़को से 7 गुना ज्यादा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक देश में ये सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा, कनेक्टटिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को फायदा होगा। पहले की सरकार इसी सोच के कारण नॉर्थ ईस्ट समेट देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पाई। आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है, जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की फोन में बात, यूक्रेन सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा